ऋषि कपूर के निधन पर प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट, कहा- हमने अपने दो नायाब सितारों को खोया है

लखनऊ। दो दिनों में बॉलीवुड ने अपने दो सितारों को खो दिया है। बुधवार को अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया तो गुरुवार को बॉलीवुड ने अपना एक और सितारा खो दिया। जिंदादिल अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड के हरफनमौला अभिनेता ऋषि कपूर ने 40 सालों तक फिल्म जगत में काम कर लोगों को अपने अभिनय ने आनंदित किया, लेकिन कैंसर से जूझ रहे ऋषि आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। ऋषि कपूर के निधन के बाद फिल्म जगत से लेकर राजनैतिक और हर आम से लेकर खास इंसान उनके जुड़ी अपनी यादें साक्षा कर रहा है और श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

priyanka gandhi vadra expressed grief and condolence on rishi kapoor death

'पिछले दो दिनों में हमने अपने दो नायाब सितारों को खोया है'

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ''जाने माने अभिनेता #RishiKapoor जी का हमारे बीच से चले जाना सिनेमा व कला जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।'' प्रियंका ने कहा कि पिछले दो दिनों में हमने अपने दो नायाब सितारों को खोया है। उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिजनों, मित्रों और चाहने वालों के साथ हैं। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''

मायावती ने कहा- बॉलीवुड को गहरा अघात

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा, ''फिल्मी दुनिया की एक और जानी-मानी हस्ती ऋषि कपूर के आज निधन की खबर अति-दुःखद। खासकर 'बॉबी' फिल्म से भारतीय सिनेमा पर छा जाने वाले ऋषि कपूर अपने अभिनय के लिए हमेशा याद किए जायेंगे। कल इरफान व आज ऋषि की मौत बालीवुड को गहरा अघात है। कुदरत सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।'' अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ''युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है... भावभीनी श्रद्धांजलि!'' अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी, 'चल कहीं दूर निकल जाएं...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+