बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा, बोलीं- 'ऐसा कुछ बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं'
बढ़ती महंगाई पर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को घेरा, बोलीं- 'ऐसा कुछ बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं'
लखनऊ, 24 नवंबर: तेजी से बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को 23 नवंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है। शेयर की गई फोटो पर लिखा है, "भाजपा राज में महंगाई का कुचक्र" और इसके साथ आंकड़े दिए हैं। इस फोटो में लिखा है, कपड़ों पर जीएसटी में 12% बढ़ोत्तरी, जीवन बीमा 20 से 40 % तक महंगा, मोबाइल रिचार्ज 20 से 25% तक महंगे और सब्जियां 25% तक महंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा है,
'मोदी जी के राज में ऐसा कुछ बचा नहीं, जिसको महंगा किया नहीं।
आटा महंगा, मोबाइल का डाटा महंगा
जीवन बीमा महंगा, जीवन जीना महंगा
कपड़े महंगे, जूते महंगे, महंगी सब्जी-दाल
"बहुत हुई महंगाई की मार" का नारा देने वाले अब हर रोज जनता पर महंगाई का प्रहार कर रहे हैं।'
स्वास्थ सुविधाओं को लेकर योगी सरकार भी घेरा
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में खराब स्वास्थ सुविधाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को भी घेरा। प्रियंका गांधी ने लिखा,
खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से कानपुर की जनता ने कोरोना के दौरान बहुत कष्ट झेले थे। लेकिन भाजपा की प्राथमिकता देखिए:
अपना भव्य कार्यालय तैयार कर लिया
मगर जनता के लिए अस्पताल की एक ईंट भी नहीं रखी।
जनता सब देख रही है।Recommended Video
Priyanka Gandhi ने क्यों कहा ‘मोदी जी के राज में’ ? जानें वजह | PM Modi | वनइंडिया हिंदी
इसके साथ प्रियंका गांधी ने एक अखबार की कटिंग भी शेयर की थी। इस कटिंग की हेडिंग है, बीजेपी का कार्यालय तैयार, लेकिन अस्पताल का इंतजार।












Click it and Unblock the Notifications