प्रियंका गांधी ने सीएम योगी से कहा- मानवता के नाते इन लोगों के लिए बसों को सड़क पर उतारिए

लखनऊ। कोरोना काल में लॉकडाउन के बीच अपने घरों की ओर पैदल, साइकिल या ट्रकों से आ रहे श्रमिकों के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से यूपीएसआरटीसी की बसों को सड़कों पर उतारने का निवेदन किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि बसों में बैठकर जाने से इनकी स्क्रीनिंग और टेस्टिंग भी आसानी से हो सकती है। उन्होंने कहा कि कृपया इनकी मदद करिए। ये हमारे अपने लोग हैं। सब यूपी के रहने वाले हैं। इससे पहले प्रियंका ने सीएम योगी को पत्र लिखकर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 11 सुझाव दिए थे।

priyanka gandhi urges cm yogi to start UPSRTC bus for migrant workers

मानवीयता के नाते बसों को सड़कों पर उतार दीजिए: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने बुधवार को श्रमिकों की फोटो साक्षा करते हुए ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि कड़ी धूप में बिना खाना-पानी के हजारों की संख्या में गरीब पैदल चल रहे हैं। महिलाएं, बच्चे और गर्भवती महिलाएं भी पैदल चलकर जा रही हैं। यूपीएसआरटीसी की इतनी बसें खड़ी हैं। मानवीयता के नाते इन बसों को सड़कों पर उतार दीजिए। ये हमारे अपने लोग हैं। सब यूपी के रहने वाले हैं। बसों में बैठाकर ले जाने से इन सबकी मदद भी होगी और इसके साथ साथ स्क्रीनिंग/टेस्टिंग भी पहुंचते ही आसानी से हो सकती है और जिन्हें जरूरत है उन्हें प्रॉपरली क्वॉरंटीन भी किया जा सकता है।'

priyanka gandhi urges cm yogi to start UPSRTC bus for migrant workers

प्रियंका ने कहा- कृपया इनकी मदद करिए

प्रियंका गांधी ने कहा, 'हाल में लाखों की संख्या में लोग बिना टेस्टिंग/स्क्रीनिंग के अपने गांवों को पैदल, साइकिल, ठेले टेम्पो, ट्रक, ट्रैक्टर से जा रहे हैं। यह न उनके लिए महफूज है, न प्रदेश की कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए। कृपया इनकी मदद करिए।' इससे पहले प्रियंका गांधी ने कोरोना संकट काल में मध्यम वर्ग, किसान, संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। चूंकि ये पत्र योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन के बाद पहली बार आया, इसलिए प्रियंका ने शोक संवेदना भी प्रकट की है। प्रियंका ने कोरोना महामारी से समाज के हर वर्ग को उबारने के लिए योगी को कुछ सुझाव दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+