सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

लखनऊ। सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों से मिलने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि 'उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है।

सीएम योगी ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात

सीएम योगी ने की पीड़ित परिजनों से मुलाकात

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह साढ़े 11 बजे हैलीकॉप्टर से सोनभद्र पहुंचे। इस दौरान सीएम के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ उभ्भा गांव पहुंचे औऱ पीड़ितों के परिजनों से मिले। साथ ही उन्होंने घायलों का भी हालचाल जाना। इस दौरान सीएम ने कहा कि जो जहां खेत जोत रहा है, वह वहीं जोतेगा। 60 साल से ऊपर के वृद्ध, विधवा, दिव्यांगजन को सरकार की ओर से पेंशन दी जाएगी। मृतकों के खाते में चार लाख 12 हजार पांच सौ की राशि समाज कल्याण विभाग की ओर से भेजी गई है, जो सोमवार को खाते में पहुंच जाएगी। सीएम ने कहा कि सहायता राशि में वृद्धि कर साढ़े 18 लाख कर दिया जाएगा। इसी तरह घायलों की राशि बढ़ा कर ढाई लाख कर दी गई है। जो अलग-अलग किस्तों मे दी जाएगी।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि, 'उप्र के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूँ। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है। उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।'

क्या है मामला

क्या है मामला

बता दें कि, सोनभद्र के घोरावल थानाक्षेत्र के मूर्तिया (उभ्भा) गांव में 17 जुलाई को नरसंहार हुआ था। बीते बुधवार की दोपहर में सौ बीघा विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। इस दौरान फायरिंग के साथ जमकर लाठी-डंडे और फावड़े भी चले थे। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+