प्रियंका ने योगी सरकार पर लगाया किसानों के साथ अन्याय का आरोप, BJP ने कहा- पहले सारी चीजें पता कर लीजिए
लखनऊ, 26 अगस्त: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों के मुद्दों पर योगी सरकार को घेरा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में किसानों के लिए बिजली, डीजल के दाम तो कई बार बढ़ चुके हैं, लेकिन गन्ने के दाम में पिछले 4 साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। कांग्रेस महासचिव ने यूपी सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। प्रियंका के ट्वीट पर जवाब देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि उन्हें पहले सारी चीजें पहले पता कर लेनी चाहिए। यह लोग पहले ट्वीट कर देते हैं, बाद में फिर खुद कटघरे में खड़े हो जाते हैं।
Recommended Video

'आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों'
प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 से अधिक बार बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से 0 रू की बढ़ोत्तरी हुई।' प्रियंका ने पूछा, आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने दिया जवाब
प्रियंका गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जवाब दिया है। कौशल किशोर ने कहा है कि प्रियंका गांधी को पहले सारी चीजें पहले पता कर लेनी चाहिए। यह लोग पहले ट्वीट कर देते हैं, बाद में फिर खुद कटघरे में खड़े हो जाते हैं। बता दें, उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस पूरे प्रदेश में किसान महापंचायत कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसे कांग्रेस के यूपी चुनाव अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 27 अगस्त को अयोध्या में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल हो सकती हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी राम जन्मभूमि भी जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications