प्रियंका ने अखिलेश यादव को बताया 'ज्योतिषी', जानिए क्यों कही ये बात?

लखनऊ, 07 दिसंबर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें मिलने के बयान पर प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रियंका ने कहा कि अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी, हम देखेंगे कि क्या होता है। बता दें, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की यूपी में बढ़ती सक्रियता पर अखिलेश यादव ने कहा था कि 'जनता उन्हें वोट नहीं देगी। आगामी चुनावों में उन्हें जीरो सीटें मिलेंगी।'

priyanka gandhi says Akhilesh Yadav might be an astrologer that he feels Congress will get 0 seats

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार यूपी बनी हुई हैं। प्रदेश भर में सभाएं संबोधित कर रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्ळोंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। इससे पहले सोमवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र प्रदेश की प्रगति का दस्तावेज होगा। घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, वंचित वर्ग और सभी तबके के लोगों का विशेष ख्याल रखा जाएगा।

Recommended Video

    UP Election 2022: CM Yogi को Akhilesh-Jayant की 'ललकार', किया बड़ा एलान | वनइंडिया हिंदी

    प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में घोषणा पत्र कमेटी, समन्वय समिति, इलेक्शन एवं कैंपेन कमेटी समेत चुनाव से जुड़ी कई कमेटियों की मीटिंग में शामिल हुई थीं। बैठक में पूर्व सांसद निर्मल खत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद पीएल पुनिया सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+