कोविड पर Priyanka Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- 'मन की बात' करने में लगे हैं मुखिया

लखनऊ, मई 12: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के चलते आज गांवों को बुरे हाल पर छोड़ दिया गया है। गांव कराह रहे हैं लेकिन सरकार के मुखिया केवल अपने मन की बात करने में लगे हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया। लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 प्रतिशत की गिरावट आई।

Recommended Video

    Coronavirus: Priyanka Gandhi ने Vaccination को लेकर PM Modi पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    Priyanka Gandhi criticizes PM Narendra Modi on Coronavirus infection

    'मन की बात' करने में लगे हैं देश के मुखिया: प्रियंका गांधी
    कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने गंगा नदी में लाशें मिलने की खबरों के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अखबारों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'गांवों में कोरोना के चलते स्थिति सामान्य नहीं है। लोगों का टेस्ट नहीं हो रहा है। इलाज मिल नहीं रहा है और लोगों की मृत्यु हो जा रही है। इस हालत के चलते वो आंकड़ों में भी नहीं गिने जा रहे हैं। गाजीपुर एवं बक्सर में कई सारे शव गंगा नदी में तैरते मिले। हमीरपुर में यमुना नदी में शव तैरते हुए मिले थे। इस तरह की भयावह स्थिति भारत में 1918 में देखी गई थी जब फ्लू के प्रकोप के चलते हुई मौतों के बाद लोगों के शव नदियों में मिले थे। इस सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के चलते आज गांवों को बुरे हाल पर छोड़ दिया गया है। गांव कराह रहे हैं लेकिन सरकार के मुखिया केवल अपने मन की बात करने में लगे हैं।'

    टीकाकरण में आई 82 प्रतिशत की गिरावत: प्रियंका गांधी
    प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक देश है। भाजपा सरकार ने 12 अप्रैल को टीका उत्सव मना दिया, लेकिन वैक्सीन की कोई व्यवस्था नहीं की और इन 30 दिनों में हमारे टीकाकरण में 82 प्रतिशत की गिरावट आई। मोदी जी वैक्सीन फैक्ट्रियों में गए, फोटो भी खिंचाई मगर उनकी सरकार ने वैक्सीन का पहला ऑर्डर जनवरी 2021 में क्यों किया? अमरीका और अन्य देशों ने हिंदुस्तानी वैक्सीन कंपनियों को बहुत पहले ऑर्डर दे रखा था। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? घर-घर वैक्सीन पहुंचाए बिना कोरोना से लड़ना असम्भव है।

    भाजपा अपनी नाकामी के लिए विपक्ष जिम्मेदार ठहराना बंद करें: अखिलेश यादव
    उधर, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर तीखा प्रहरार किया है। अखिलेश यादव ने कहा, 'प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी नाकामी के लिए विपक्ष को ज़िम्मेदार ठहराना बंद करके ऑक्सीजन, बेड, दवाई का इंतज़ाम करे। अगर सपा के समय बनी स्वास्थ्य व अन्य संरचनाओं का सदुपयोग सरकार करे तो प्रदेशवासियों की जान बचाई जा सकती है। अहंकारी भाजपा राजनीतिक दोषारोपण की जगह जनहित में काम करे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+