प्रियंका गांधी ने अपराध मीटर शेयर पर योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश के अंदर तेजी से बढ़ते क्राइम के ग्राफ का मीटर ट्वीट किया है। साथ ही लिखा है कि यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए आजमगढ़ और बस्ती की घटना पर कहा था कि प्रदेश में अपराधियों का राज संविधान व कानूनी राज पर हावी है।
Recommended Video

ये दो दिन का अपराध मीटर है- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्। ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है। यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है।'
आजमगढ़-बस्ती की घटना को लेकर बोला हमला
इससे पहले प्रियंका गांधी ने 23 अगस्त को ट्वीट करके आजमगढ़ और बस्ती की घटना को लेकर भी यूपी सरकार पर हमला बोला था। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा था कि, 'वंचित तबकों व महिलाओं का पंचायती राज व्यवस्था में प्रतिनिधित्व हो इसके लिए संविधान में व्यवस्था की गई। लेकिन यूपी में कुछ दिनों पहले आजमगढ़ में सत्यमेव जयते की हत्या और अब बस्ती में प्रभावती की हत्या हो जाना साफ दिखाता है कि यहां अपराधियों का राज संविधान व कानूनी राज पर हावी है।
बलिया में न्यूज चैनल के पत्रकार की गोली मारकर हत्या
बलिया जिले में सोमवार देर शाम बदमाशों ने न्यूज चैनल के एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों की गोली के शिकार बने पत्रकार का नाम रतन सिंह है। घटना फेफना थाना क्षेत्र के फेफना कस्बे की है। पत्रकार की हत्या से जिले में हड़कंप मच गया है। पत्रकारों में इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है। तो वहीं, आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि घटना के तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को तलाशा जा रहा है। हालांकि मृतक पत्रकार है, लेकिन इस घटना का पत्रकारिता से कोई संबंध नहीं है। यह दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद का मामला था।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications