औरैया हादसे पर बोलीं प्रियंका गांधी- सबकुछ देख के अनजान बनी हुई है सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 24 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। श्रमिकों की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से सवाल किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए पूछा, 'क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है?'

Recommended Video

    Priyanka Gandhi ने Yogi Adityanath को लिखा खत, राहत पहुंचाने के लिए दिए 11 सुझाव | वनइंडिया हिंदी
     Priyanka Gandhi attack Yogi Adityanath govt on Auraiya accident

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा, '#Auraiya की हृदय विदारक घटना ने एक बार फिर यह प्रश्न उपस्थित कर दिया है कि आखिर सरकार क्या सोचकर इन मजदूरों के घर जाने की समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है? प्रदेश के अंदर मजदूरों को ले जाने के लिए बसें क्यों नहीं चलाई जा रही हैं? या तो सरकार को कुछ दिख नहीं रहा या...'

    प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'वो सबकुछ देख के अनजान बनी हुई है। क्या सरकार का काम सिर्फ बयानबाजी करना रह गया है? सभी मृतकों के पार्थिव शरीरों को सम्मानपूर्वक उनके परिवारवालों तक पहुंचाया जाए। सभी घायलों का समुचित इलाज हो। और इन सबकी आर्थिक मदद की जाए।'

    गौरतलब है कि औरैया जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक और एक डीसीएम की टक्कर में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी। जबकि 35 अन्य मजदूर घायल हो गए। दोनों वाहनों में प्रवासी मजदूर थे और दुर्घटना तब हुई जब सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 14 मजदूरों को इटावा जिले के सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है। वहीं, औरैया हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का एलान कर दिया है। मृतकों के परिवार को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+