रोहित की आत्महत्या पर बोलते हुए पीएम हुए भावुक, बोले मां भारती ने एक लाल खो दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अंबेडकर विश्वविद्याल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित छात्र रोहित वेमुले की आत्महत्या के मामले पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। इस दौरान वह रोहित के बारे में बोलते हुए भावुक हो गये।

narendra modi

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए कहा कि एक तरफ जब हमारे देश का युवा आगे बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ रोहित को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ता है तो यह दुखद है। उन्होंने कहा कि मां भारती ने एक लाल खोया है।

प्रधानमंत्री ने रोहित के परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कारण और राजनीति अपनी जगह है लेकिन मां भारती ने अपना एक लाल खो दिया है और रोहित के परिवार की पीड़ा को मैं भलिभांति महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि रोहित के परिवार पर क्या बीती होगी उसे मैं महसूस कर सकता हूं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के भाषण शुरु होने से पहले कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाने शुरु कर दिया थे। कुछ छात्र नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे जिसके बाद इन छात्रों को कार्यक्रम स्थल के बाहर ले जाया गया।

इसके पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि ज्ञान अगर बिना संस्कार के हो तो वह देश के लिए घातक बन जाता है। उन्होंने कहा कि चरित्र का निर्माण होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राम और रावण में सिर्फ चरित्र का फर्क था जिसके चलते राम भगवान कहलाये पर रावण को ज्ञान के बावजूद भगवान का दर्जा नहीं प्राप्त हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+