लखनऊ में बजरंगी भाईजान के जलाये गये पोस्टर, हिंदू महासभा ने फिल्म का किया विरोध
लखनऊ। ईद के मौके पर एक तरफ जहां लोगों ने 25 करोड़ रुपए से अधिक की ईदी सलमान खान को मिली । वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान का विरोध शुरु हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नॉवेल्टी सिनेमा हॉल के बाहर हिंदू महासभा ने फिल्म को पोस्टर जलाये और फिल्म के बॉयकाट की बात कही।

हिंदू महासभा फिल्म के नाम से नाराज है, इसके सदस्यों का कहना है कि बजरंगी के आगे भाईजान नहीं लगना चाहिए इससे हिंदू धर्म की भावनायें आहत होती है। बजरंग बली हिंदुओं के भगवान है ऐसे में उनके नाम के आगे भाईजान लगाना गलत है।
प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के नाम को तुरंत बदले जाने की मांग की है। यही अपनी मांग के लिए हिंदू महासभा ने प्रशासन को शिकायती पत्र भी सौंपा। उधऱ वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने लोगों से फिल्म को नहीं देखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications