अस्पताल में सपा विधायक को बेड से बांधकर चढ़ाई ड्रिप, आमरण अनशन करते हुए बिगड़ी हालत तो उठा ले गई पुलिस

लखनऊ, 6 नवंबर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठे गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह को पुलिस ने शुक्रवार की रात मे अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में बेड पर उनके हाथ बंधे हैं और उनको ड्रिप चढ़ाने की तैयारी में डॉक्टर लगे हैं। सपा विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि ड्रिप चढ़ाकर जबरन उनका अनशन तोड़ा गया है। सपा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़कों के निर्माण के मुद्दे को लेकर पद से इस्तीफा दे दिया था। सपा विधायक ने यह भी दावा किया कि भाजपा के 40 से ज्यादा विधायक उनके संपर्क में हैं जो अखिलेश यादव के एक इशारे पर सपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

Police took protesting SP MLA to hospital and drip given after tying him to bed

राकेश प्रताप सिंह अमेठी के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गौरीगंज में जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए उन्होंने प्रशासन को दो अक्टबूर को अल्टीमेटम दिया था। उनकी मांग थी कि 31 अक्टूबर तक इन सड़कों को बनाने का काम शुरू किया जाय। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वो अपने विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। जब 31 अक्टूबर तक राकेश प्रताप सिंह की मांग नहीं मानी गई तो उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के पास भेज दिया और हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार वादाखिलाफी कर रही है और सरकार की कार्यशैली के विरोध में वे धरना दे रहे हैं।

Police took protesting SP MLA to hospital and drip given after tying him to bed

राकेश प्रताप सिंह का कहना था कि योगी सरकार ने 25 फरवरी 2021 को सदन में आश्वासन दिया था कि तीन महीने में सड़क निर्माण के काम को पूरा किया जाएगा लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे राकेश प्रताप सिंह की हालत शुक्रवार की शाम में बिगड़ गई।

Police took protesting SP MLA to hospital and drip given after tying him to bed

रात में पुलिस आई और उनको जबरन उठाकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ले गई जहां उन्होंने ड्रिप लगवाने से मना किया तो उनके हाथों को बेड से बांधा गया। फिर उनको ड्रिप लगाई गई। राकेश प्रताप सिंह ने यह दावा किया है कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं और वे सपा ज्वाइन करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+