लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने गये दरोगा को मारी गोली
नोएडा। बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान सब इंसपेक्टर अख्तर खान शहीद हो गये। ग्रेटर नोएडा में लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गये अख्तर को गोली लगी जिसके बाद अस्पताल में उनका निधन हो गया।
खतरे में ख़ाकी! बिहार में इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर की हत्या

दादरी बस्ती में जब लुटेरे के होने की जानकारी पुलिस को मिली तो दो कॉस्टेबल के साथ अख्तर सुबह पांच बजे वहां पहुंचे। तभी आरोपी फरमान ने पुलिसवालों पर गोली चला दी। बदमाशो ने पहले से ही सेंध लगा रखी थी, फायरिंग के दौरानन अख्तर खान के पेट में गोली लग गयी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।
वहीं इस मामले में एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस की टीम लगी गयी हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच आठ राउंड फायरिंग हुई। अख्कर 1998 बैच के सिपाही थी और 11 जून 2011 को दादरी कोतवाली में तैनात हुए थे और वह मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications