लखनऊ रिसेप्शनिस्ट मर्डर का 10 घंटे में हुआ पर्दाफाश, देखिए सीसीटीवी में हत्याकांड

लखनऊ। यूपी के लखनऊ स्थित विभूतिखंड थाना क्षेत्र के ग्रैंड सारा होटल में रिसेप्शनिष्ट हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्या के दस घंटे के भीतर ही एसएसपी (SSP) कलानिधी नैथानी ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जिसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच सकी।

लखनऊ रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड का 10 घंटे में हुआ पर्दाफाश, देखिए सीसीटीवी में हत्या

पकड़े गए हत्या के आरोपी

जानकारी के मुताबिक आरोपी होटल में किसी लड़की से मिलने आया था, जिसे रोकने पर उसने रिसेप्शनिस्ट की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बता दें, पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल रही है। एक बार फिर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई दिखी है। इससे पहले बीजेपी नेता के हत्यारों को भी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया था।

लखनऊ रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड का 10 घंटे में हुआ पर्दाफाश, देखिए सीसीटीवी में हत्या

ये है मामला

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे ग्रैंड सारा होटल के रिसेप्शन पर कृष्णकांत(25) तैनात था। इस दौरान वहां दो युवक आए और उससे बातचीत कुछ करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर बेखौफ बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। जिससे कृष्णकांत लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। गोली रिशेप्शनिस्ट कृष्णकांत के दाएं तरफ सीने पर जा लगी। वहीं गोली की आवाज सुनकर होटल के अन्य कर्मचारी दौड़े तब तक दोनों बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। इस पर राजेश नाम के व्यक्ति ने पुलिस को डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पीआरवी के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और उसे लोहिया अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+