लखनऊ कोर्ट बमबाजी मामले में जीतू यादव गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जिला एवं सत्र न्यायालय में 13 फरवरी को हुए बम धमाके में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस जांच से यह खुलासा हुआ कि यह हमला दहशत फैलाने के लिए किया गया था। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

संजील लोधी ने दर्ज कराई थी FIR

संजील लोधी ने दर्ज कराई थी FIR

हमला वकील संजीव लोधी पर हुआ था। संजीव लोधी तकरीबन पौने 12 बजे के करीब अपने चेंबर में बैठे हुए थे तभी उन पर हमला हुआ था। इस हमले में संजीव लोधी को मामूली चोट भी आई थी। जिसके बाद संजीव लोधी ने बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव समेत छह पर नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी। उधर, जीतू यादव पर बार एसोसिएशन की बैठक के दौरान हमला हुआ था। जीतू ने अज्ञात पर एफआईआर कराई है। वहीं, संजीव के साथी श्याम ने मारपीट का आरोप लगा जीतू यादव समेत अन्य पर रिपोर्ट कराई है।

जांच समिति हुई गठित

जांच समिति हुई गठित

वहीं, दूसरी तरफ लखनऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के दो गुटों के बीच पहले सिविल कोर्ट एवं उसके बाद लखनऊ बार एसोसिएशन में घटित मारपीट की घटना का बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने गंभीरता से लेते हुए नौ सदस्यीय जांच समिति गठित की। यह जांच समिति आगामी एक मार्च तक बार कौंसिल को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

लखनऊ कोर्ट में बम विस्फोट की निंदा की

लखनऊ कोर्ट में बम विस्फोट की निंदा की

बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने दोनों घटनाओं की निंदा करते हुए कहा है कि प्रकरण बहुत ही गंभीर है। चेयरमैन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला एवं सत्र न्यायालय में गुरुवार को लखनऊ बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजीव लोधी पर सुतली बम से हमला किया गया। पटाखा बम फटने से संजीव लोधी समेत चार वकील घायल हुए। इसके बाद संजीव लोधी के गुस्साए साथियों ने आरोपी महामंत्री जीतू यादव को उनके चैम्बर में पीट दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+