मोदी के मुस्लिम प्रेम पर आजम ने उठाया सवाल

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक टीवी चैनल के साथ दिए अपने हालिया इंटरव्यू में मुसलमानों के प्रति प्रेम दिखाया तो देश भर में बहस का मुद्दा बन गया। किसी ने मोदी के इस मुस्लिम प्रेम का स्वागत किया तो कोई खिलाफत में आग उगलने लगा। मोदी के मुस्लिम प्रेम पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने भी संदेह व्यक्त किया है।

azam khan

मुस्लिमों की तारीफ करने के लिए नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उत्तर प्रदेश में मंत्री आजम खान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुस्लिमों को जहां देशभक्त बताया है, वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ जहर उगलने वालों के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं कहा।

आजम ने कहा कि मोदी ने मुस्लमों के प्रति को प्रेम दिखाया, लेकिन उन लोगों को ऐसा बयान नहीं देने की सलाह नहीं दी जो मुस्लिमों को राष्ट्रविरोधी और अल कायदा का एजेंट बताते हैं। खान ने मोदी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पूरी बटालियन को मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलने की अनुमति दे रखी है।

आजम ने मोदी के बयान से मुसलमानों को सर्तक रहने की हिदायत देते हुए कहा कि मुस्लिम कभी भी भ्रम में नहीं रहे और उन्होंने महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का अनुसरण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+