यूपी में 31661 सहायक अध्यापक भर्ती के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31,661 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। अब योगी सरकार के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। डाली गई याचिका में कहा गया है कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। जब तक उच्चतम न्यायालय इस पर फैसला नहीं देता तब तक याची ने 31,661 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका शिक्षा मित्रों की वकील रितु रेनुवाल ने दाखिल की है।

बेरोजगारी को लेकर प्रदेश में युवाओं के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने सभी विभागों से रिक्त पदों के बारे में जानकारी मांगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 31,661 सहायक अध्यापकों पर भर्ती एक सप्ताह में करने का ऐलान कर दिया। इस बारे में प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापकों के 69000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जनवरी 2019 में टीईटी परीक्षा कराई थी। उसी महीने शासनादेश में टीईटी पास करने के लिए सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 65 प्रतिशत और आरक्षित व पिछड़ा वर्ग के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य किया गया था।
इस शासनादेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका डाली गई गई थी जिसका फैसला मार्च 2020 में प्रदेश सरकार के पक्ष में आया था। इसके बाद उच्चतम न्यायालय में डाली गई याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने मई 2020 में प्रदेश सरकार को यह निर्देश दिया कि शिक्षामित्रों के लिए निर्धारित सहायक अध्यापकों के पदों को छोड़कर बाकी रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाय। इसी आधार पर मुख्यमंत्री ने 31,661 पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात












Click it and Unblock the Notifications