'पंचायत ने बना दी जोडी', ईंट भट्ठे पर डेटिंग करते प्रेमी जोड़े की करायी शादी
लखनऊ। प्यार के दुश्मन के रूप में बदनाम हो चुके पंचायतों का एक नया चेहरा सामने आया है। प्रेमी युगल को डेट करते देख दो गांवों की पंचायत ने सामूहिक फैसला करते हुए दोनों की शादी का आदेश दे दिया। इतना ही नहीं अपने ही खर्चे पर छोटा सा समारोह रख दोनों की शादी भी करवा दी। मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है। यहां के मोहनलालगंज थाना के कूड़ा गांव के रहने वाली एक लड़की पड़ोस के गांव रहने वाले युवक से प्यार करती थी। दोनों लगभग एक साल से प्रेम संबंध में थे।

लड़की के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में विष्णु पर उनकी लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का प्रयास करने, पीछा करने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में सुलह के पक्ष में थी इसलिए उसने दोनों गांव के पंचायतों पर फैसला छोड़ा। कुछ देर की बातचीत के बाद दोनों गांवों के सरपंचों ने युवक और युवती की शादी का प्रस्ताव रखा। थोड़ी हिचकिचाहट के बाद दोनों परिवार राजी हो गए और फिर नजदीकी मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications