योगी सरकार में बड़ी संख्या में हुई ब्राह्मणों की हत्या: ओपी राजभर
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में मंत्री रह चुके ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। राजभर ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा सरकार में पिछड़े दलित और कमजोर वर्गों के साथ हत्या, लूट, बलात्कार, आगजनी की घटनाएं तो हो ही रही थीं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से ब्राम्हण समाज भी इन घटनाओं के चपेट में आ गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ ही महीनों में बड़ी संख्या में ब्राह्मणों की हत्या भी इसी योगी सरकार में हो चुकी है।

'भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है'
राजभर ने कहा, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। (भागीदारी संकल्प मोर्चा) भय,भूख,भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ाई का बिगुल फूंक चुकी है। आप भी आइये इस मुहिम में एक कदम बढ़कर साथ दें। नहीं तो 73 सालों से जो जिंदगी आप लोग बसर करते आए हैं वह आगे भी निरंतर जारी रहेगा। योगी सरकार में अपराधी बेलगाम हैं, कानून व्यवस्था का कहीं पता नहीं है, गरीबों की सुनवाई कही पर नहीं हो रही है।
कानपुर की घटना के बाद से योगी सरकार पर आक्रामक हैं राजभर
बता दें, योगी सरकार से अलग होने के बाद से ओपी राजभर लगातार बीजेपी सरकार को निशाने पर लिए हुए हैं। कानपुर की घटना के बाद से राजभर कुछ ज्यादा ही आक्रामक नजर आ रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले मायावती ने भी इस घटना को लेकर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए कहा था, योगी सरकार अपने राज में ब्राह्मणों को भयमुक्त कर उनके बीच विश्वास की बहाली करे।












Click it and Unblock the Notifications