यूपी में एक और पत्रकार की निर्ममता से हत्या
बरेली। उत्तर प्रदेश में गुंडाराज इस कदर बढ़ गया है कि जनता तक सूचनायें पहुंचाने वाले पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रही है। बरेली में एक पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गयी।

दैनिक आज अखबार के पत्रकार संजय पाठक की कथित तौर पर ईट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी। यह घटना देर रात की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है।
हालांकि अभी तक इस हत्या की वजहों की पुष्टि नहीं हो पायी है। इस घटना के बाद इलाके में माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले मुरादाबाद में गजेंद्र सिंह की भी हत्या कर दी गयी थी। गजेंद्र सिंह की हत्या की हत्या के पीछे यूपी के मंत्री पर थी लेकिन मामले को राजनैतिक दबाव के चलते रफा-दफा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications