एक बार फिर से मैगी के चार सैंपल्स यूपी में फेल हुए
लखनऊ। देश भर में दो मिनट में बनने वाली मैगी के बाजार में वापस आने के बाद एक तरफ जहां इसे चाहने वाले खुश हैं तो उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मैगी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं।

उत्तर प्रदेश के बरेली में मैगी के चार सैंपल फिर से फेल हो गये हैं। इन सभी सैंपल्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेट तय मात्रा से अधिक पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक एमएसजी तीन गुना अधिक पाया गया है।
सैंपल फेल होने के बाद जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने डीलर और नेस्ले कंपनी को नोटिस जारी कर दिया है। अब देखने वाली बात यह है कि इन सैंपल्स के फेल होने के बाद क्या एक बार फिर से नेस्ले पर कार्यवाही होगी।
गौरतलब है कि हाल ही में कई प्रदेशों में प्रतिबंध झेलने के बाद नेस्ले ने एक बार फिर से मैगी को बाजा में उतारा है। कंपनी का कहना है कि मैगी पूरी तरह से सुरक्षित और खाने योग्य है।












Click it and Unblock the Notifications