CAA Protest को लेकर आनंदी बेन से सीएम योगी ने की मुलाकात, कहा- उपद्रवियों पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर उत्तर प्रदेश में मचे बवाल के बीच शनिवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन से मुलाकात की। यूपी में हिंसक प्रदर्शन की बीच हुई मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के बाद सीएम योगी आदित्यना ने एक बार फिर कहा कि उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाये जाने पर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।

ogi Adityanath meets Governor Anandiben Patel at Raj Bhawan

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की ये अपील
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से शांति बनाये रखने की अपील की है। साथ ही अफवाहों में न पड़ें और उपद्रवी तत्वों के उकसावे में भी न आएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को नागरिकता कानून पर अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने और हिंसा फैलाने वाले तत्वों को ढूंढ निकालने के निर्देश दिए हैं। उन्हेंने कहा, 'जहां भी सार्वजनिक संपत्ति को उपद्रवियों ने क्षति पहुंचायी है, उस संपत्ति की भरपाई, वीडियो फुटेज तथा अन्य पुष्ट प्रमाणों के आधार पर चिन्हित किए जा रहे उपद्रवियों की संपत्तियों को जब्त करके की जाए।'

हिंसक प्रदर्शन में हुई 12 लोगों की मौत
ताजा जानकारी के अनुसार, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। फिरोजाबाद में 2, कानपुर में 2, बिजनौर में 2, संभल में 2, मेरठ में 2, रामपुर में 1 और लखनऊ में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, प्रदेश भर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन में नजर आई। पुलिस ने प्रदेश भर में करीब 3500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+