लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने का दीजिए सुझाव जीतिये 50000 का इनाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को विकसित और अत्याधुनिक बनाने में अब आप भी अपना योगदान दे सकते हैं। यही नहीं अगर आपका सुझाव शहर को बेहतर बनाने में के लिए चुना गया तो आपको 50 हजार रुपए की इनाम राशि भी मिल सकती है।

lucknow

लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर ने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लोगों से उनके सुझाव मांगे गये हैं। जिन लोगों के भी सुझाव बेहतर हुए उन्हें 50000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

राजधानीवासियों को अपना सुझाव देने के लिए रेडियो, मॉल, सिनेमा हॉल सहित कई जगहों पर प्रचार भी करने का फैसला लिया है। तीन विजेताओं को यह इनामी राशि दी जाएगी।

लखनऊ को स्मार्ट बनाने के लिए 60 संस्थायें काम कर रही हैं और ये संस्थायें व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को इस बारे में जागरूक कर रही हैं।

अगर आपके पास भी बेहतर सुझाव हैं तो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में www.mygov.in पर अपने सुझाव दे सकते हैं। यही नहीं कई अन्य विषयों पर भी अपनी राय इस वेबसाइट पर दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+