अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का नहीं आना पड़ सकता है महंगा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राज्य सरकार अहम कदम उठाने जा रही है। नयी व्यवस्था के बाद शिक्षकों को स्कूल में पढ़ाने के लिए नहीं आना महंगा पड़ सकता है।

राज्य सरकार जल्द ही स्कूलों में टीचर की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने के तैयारी कर रही है। स्कूलों में आने वाले टीचरों की उपस्थिति को शत-प्रतिशत बनाने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही टीचरों को कार्ड भी पंच करना होगा जिसकी जानकारी जिले के मुख्यालय और बेसिक शिक्षा निदेशालय को मिलती रहेगी। इन नये बदलावों को जल्द से जल्द लागू करने के लिए बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने स्कूलों और संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिये हैं।
यही नहीं जो टीचर लंबे समय तक स्कूल में पढ़ाने के लिए नहीं आते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये हैं। यही नहीं उन्होंने इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारी को जवाबदेह बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications