यूपी के कई शहरों में खत्म होंगे स्लम, गरीबों को मिलेंगे मकान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सात शहरों को राज्य नगरीय विकास अभिकरण झुग्गी-झोपड़ियों से निजात दिलाने की योजना बना रहा है। इन शहरों में मलिन बस्तियों की जगह पर छोटे मकान बनाये जायेंगे। केंद्र सरकार की राजीव आवास योजना के तहत यूपी के 16 शहरों मे आवास निर्माण का अहम काम शुरु होगा।

अब गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा निशुल्क दाखिला

Now many cities of Uttar Pradesh will become slum free

जिसके तहत लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, कन्नौज, गोरखपुर, आगरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ,फिरोजाबाद, रामपुर, वाराणसी, मथुरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ और झांसी को इस योजना के तहत चुना गया है। प्रदेश के जिन सात शहरों को राज्य नगरीय विकास अभिकरण बस्तीमुक्त बनाएगा वह गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर, झांसी, फीरोजाबाद, सहारनपुर व शाहजहांपुर हैं। इन जगहों पर आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए इडब्ल्यूएस व निम्न आय़ समूह के लोगों को एलआईजी फ्लैट दिये जायेंगे।

सूडा के निदेशक शैलेंद्र सिंह के अनुसार स्लमफ्री बनाने के लिए दिल्ली की विजन ईआईएस कंसल्टिंग प्रा. लि. कंपनी के साथ करार किया गया है। इस योजना के तहत गोरखपुर, झांसी और फीरोजाबाद के लिए खाका बनकर तैयार है ऐसे में इसके क्रियान्वयन के लिए तेजी से काम शुरु किया जाएगा। वहीं अलीगढ़ और गाजियाबाद में सर्वे का काम शुरु हो गया है। सहारनपुर, शाहजहांपुर में भी जल्द ही सर्वे शुरु किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+