अब जल्द ही लखनऊवासियों के किचन में पहुंचेगी गैस पाइपलाइन

लखनऊ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी की राजधानीवासियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होने कहा कि जल्द ही ओडिशा के पारादीप से लखनऊ के बीच गैस की पाइपलाइन पहुंचायी जाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन देने के लिए आठ हडार करोड़ रुपए का खर्च आयेगा जिसमें से सरकार दो लाख पचास हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी खर्च करेगी।

निवेश के मामले में देश के 16 राज्यों से पिछड़ा उत्तर प्रदेश

Now LPG connection to reach to Lucknow from Odisha Paradeep

राजनाथ सिंह ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटते वक्त इश बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब लोगों के खाते में सीधे सब्सिडी पहुंच रही है जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि गैस सब्सिडी छोड़ने और डुप्लीकेट कनेक्शन के खत्म होने से 10 हजार करोड़ रुपए की बचत हुई है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने यह साफ किया कि एलपीजी पर सब्सिडी खत्म नहीं की जाएगी यह लोगों के बीच में भ्रम फैलाया जा रहा है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार में आने के बाद कहा था कि गरीब महिलायें जो चूल्हे पर खाना बनाती हैं उससे उनकी उम्र आधी रह जाती है ऐसे में उज्जवला योजना के तहत लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटा जा रहा है।

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए डुप्लीकेट गैस कनेक्शन, डुप्लीकेट राशन कार्ड को खत्म किया गया है जिससे लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोगों को शिकायतों को प्राथमिकता के साथ देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+