स्कूल में जनसभा के दौरान फूहड़ डांस मामले में हेमा मालिनी को नोटिस
मथुरा। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए पहले चरण की वोटिंग होने में अभी कुछ दिन शेष हैं, उससे पहले ही नेता खुलेआम आदर्श आचार संहिता (model code of conduct) की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। ताजा मामला यूपी के मथुरा का है। यहां बीजेपी प्रत्याशी व बॉलीवुड सुपरस्टार हेमा मालिनी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में फंस गई हैं। बता दें कि इस मामले में हेमा मालिनी को निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी कर दिया है।

क्या है मामला
मथुरा के छाता विधानसभा क्षेत्र के गांव आझई खुर्द में मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी की जनसभा का कार्यक्रम था। आयोजकों ने चौमुहां ब्लॉक के गांव आझई में चुनावी सभा कराने की अनुमति ली थी। लेकिन, चुनावी सभा गांव में कराने के स्थान पर गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में टेंट लगाकर करा दी गई। साथ ही भीड़ जुटाने के लिए लिए मंच पर फूहड़ डांस कराया गया। इस आयोजन के चलते स्कूल के टीचरों ने बच्चों की जल्दी छुट्टी कर दी।

जनसभा की स्कूल में नहीं थी परमिशन
स्कूल की इंचार्ज सरला देवी शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब हम विद्यालय पहुंचे तो पहले से ही टेंट लगा हुआ था। इसके लिए हमसे किसी ने कोई परमिशन नहीं ली। मैंने आयोजकों से भी इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, तुम्हें इससे कोई मतलब नहीं है। यहां हेमा मालिनी जी आ रही है, उनका प्रोग्राम है। हालांकि हेमा मालिनी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मंच पर हो रहा फूहड़ डांस को स्कूल की शिक्षिकाओं के विरोध के चलते रूकवा दिया गया।
ये भी पढ़ें:- मथुरा लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से हेमा मालिनी लड़ रही हैं चुनाव

जारी किया नोटिस
निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी छाता एसआर मिश्रा बताया कि सांसद हेमा मालिनी और चुनावी सभा की अनुमति के लिए आवेदन करने वाले पंकज शर्मा को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का जवाब भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी को 24 घंटे के दौरान देना होग।












Click it and Unblock the Notifications