2017 में नीतीश यूपी में शराब पर लगायेंगे प्रतिबंध
मिर्जापुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के बाद अब यूपी में शराब बंदी का नारा बुलंद कर रहे हैं। नीतीश कुमार कहा कि अगर 2017 में मुझे लोगों ने ताकत दी तो मैं जरूर यूपी में शराब बंदी करायेंगे। नीतीश ने कहा कि देश और समाज के लिए शराब पर पाबंदी आवश्यक है। अगर लोग हमारे हाथ मजबूत करते हैं तो इस पाबंदी को लागू करेंगे।
2017 विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की

नीतीश कुमार ने मिर्जापुर में शविशंकरी धाम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। नीतीश ने कहा कि जब मुझसे बिहार की महिलाओं ने शराब बर पाबंदी लगाने को कहा तो मैंने कहा था कि अगर मेरी सरकार वापस आयी तो यह जरूर होगा और मैंने अपने वादे को पूरा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए नीतीश ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी हर जगह घूम घूमकर भाषण दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी सरकार ने दो साल में कोई काम नहीं किया। किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया गया।
कैराना के हिंदुओं के पलायन पर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि चुनाव के समय सांप्रदायिक माहौल को खराब करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि कैराना के लोग नौकरी और गरीबी से आजिज आकर दूसरी जगह गये और इस पूरे मुद्दे को सांप्रदायिक रंग दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications