यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- नेतागिरी का मतलब किसी को लूटना या कुचलना नहीं
लखनऊ, 10 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चे की कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा, ''नेतागीरी का मतलब जान लें कि आप किसी को लूटने नहीं आए हैं, फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने नहीं आए हैं।'' स्वतंत्र देव सिंह के इस बयान को लखीमपुर खीरी में हुई घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।

यूपी बीजेपी चीफ ने नेताओं को पढ़ाया आचरण का पाठ
लखीमपुर खीरी कांड के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लगातार अपने नेताओं को आचरण का पाठ पढ़ा रहें है। कभी भाषा पर संयम की सलाह देते है, तो कभी परिवार को नेतागिरी से दूर रखने का सुझाव। रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं को नेतागिरी के पाठ पढ़ा दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि 'नेतागिरी मतलब लूटने नहीं आए हैं, फार्चुनर से किसी को कुचलने नहीं आए हैं। वोट आपके व्यवहार से मिलेगा। जिस गली में आप रहते हैं वहां कोई आपसे डरे नहीं।'
लखीमपुर कांड से जोड़कर देखी जा रही स्वतंत्र देव की ये नसीहत
लखीमपुर कांड के बाद भाजपा की बदनामी हुई है। लखीमुपर से भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके बेटे की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहें है। कहा जा रहा कै कि लखमीपुर कांड के पीछे उनका वो बयान है, जिसमें उन्होंने किसानों को धमकी देते हुए देख लेने की बात कही थी। इसके बाद किसानों को कुचलने में उनकी थार जीप आर फार्चुनर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। संभव है कि इसी के बाद संगठन के सबसे बड़े पदाधिकारी की तरफ से नेताओं की इस तरह की नसीहतें दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications