लखनऊ के पिपराघाट पर होगा मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार, CM योगी ने किए अंतिम दर्शन
लखनऊ, 10 जुलाई: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार रविवार को लखनऊ के पिपराघाट पर होगा। साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए मुलायम के सरकारी आवास पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शोक संवेदना व्यक्त की।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। साधना गुप्ता 2020 से ही कोरोना संक्रमित होने के बाद फेफड़ों के संक्रमण से जूझ रही थीं। साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात राजधानी लखनऊ पहुंचा। रविवार को उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुलायम सिंह यादव के आवास पर रखा गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।












Click it and Unblock the Notifications