मुलायम की चेतावनी, गुंडई छोड़ो वरना पार्टी से कर देंगे बाहर

Mulayam Singh Yadav warns party men to shun hooliganism
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव अब मुलायम नहीं रहे उन्होंने अब सख्ती अपना ली है। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के बर्ताव से नेताजी को अब गुस्सा आने लगा है। वो पार्टी में कार्यकर्ताओं के अनुशासनहीनता और उनकी गुंडई ने नाराज है। यूपी में गुंडा राज खत्म करने के नाम पर लोगों ने उन्हें वोट दिया था, लेकिन वो इसे खत्म करने में ना केलव नाकाम रहे बल्कि सपी शासन काल में प्रदेस में अपराध और बढ़ गया है। ऐसे में मुलायम ने अपने कार्यकर्ताओं को आखिरी चेतावनी दी है।

मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को गुंडई से बाज आने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सपाई गुंडागर्दी से बाज आए वरना उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। मुलायम ने गुंडागर्दी करने वालों को पार्टी से निकालने की चेतावनी दी और इसी सन्दर्भ में भारतीय जनता पार्टी की तारीफ भी कर डाली।

मुलायम ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 111वीं जयन्ती पर आयोजित एक समारोह में सपा नेता के बेटे द्वारा जौनपुर में किए गए गुंडागर्दी पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा सपा कार्यकर्ता कई जगह पर गुंडई करते हैं। अगर मंत्री के परिवार का लड़का गुंडई करेगा तो हमारी छवि खराब होगी।उन्हेंने इसे आखिरी चेतावनी करार देते हुए कहा कि अगर कहीं खबर मिली कि गुंडई हुई है तो मैं पार्टी से निकाल दूंगा।

बातों-बातों में भाजपा की तारीफ करते हुए मुलायम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता गुंडई नहीं करते हैं। इसी वजह से कई राज्यों में पिछले दिनों उनकी सरकार बनी। मुलायम ने कहा कि सरकार में होने पर आपका आचरण, आपकी वाणी और बोली ऐसी होनी चाहिये जो लोगों को प्रभावित करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+