मुलायम सिंह यादव 24 घंटे के भीतर दोबारा अस्पताल में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को फिर से लखनऊ के मेंदाता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को शनिवार को ही डॉक्टरों ने अस्पताल से डिस्चार्ज किया था, लेकिन रविवार शाम को उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। बता दें, पेट में सूजन और दर्द होने पर बुधवार की शाम मुलायम सिंह यादव को शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन के इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

Mulayam Singh Yadav hospitalised again after complaining of stomach pain

शनिवार को अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया था कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पेट फूल रहा था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया। अस्पताल के गेस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्टिक डॉ. अभय कुमार वर्मा और गेस्ट्रो सर्जन डॉ. आनंद प्रकाश की निगरानी में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक, स्वास्थ्य सामान्य होने पर शनिवार करीब 11.30 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, समाजवादी पार्टी के संस्थापक आदरणीय नेता जी स्वस्थ हैं और अस्पताल से लौटकर घर आ गए हैं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आराम कर रहे हैं।

इससे पहले दिसंबर 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह को पेट में शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया थााा इससे भी पहले नवंबर-2019 में मुलायम सिंह यादव को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून-2019 में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनको यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत बताई गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+