मुलायम ने बढ़ाया सियासी पारा, बोले अमर सिंह हमारे साथ थे और हमेशा रहेंगे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमर सिंह के पार्टी से निष्कासित होने के बयान पर कहा कि उन्हें कभी पार्टी से निकाला नहीं गया है। मुलायम सिंह यादव युवा सपा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमर सिंह को पार्टी से नहीं निकाला गया है, वह हमारे साथ थे और साथ रहेंगे।
2017 में रिलीज़ होगा सपा-ए-आज़म!

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमर सिंह की पार्टी में वापसी की अटकलें लग रही हैं। हाल ही में अमर सिंह ने मुलायम सिंह सिंह यादव से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे है कि अमर सिंह की पार्टी में वापसी हो सकती हैं। इससे पहले सपा नेता शिवपाल सिंह ने अमर सिंह की पार्टी में वापसी पर बोलते हुए साफ किया था कि उनकी पार्टी में वापसी होगी।
उन्होंने कहा था कि पार्टी में किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं होते। हालांकि आजम खान की अमर सिंह से दूरी की वजह से अमर सिंह की पार्टी में आधिकारिक वापसी नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो आजम खान को मनाने में आला नेता जुटे हैं और इसके बाद उनकी पार्टी में वापसी होगी।












Click it and Unblock the Notifications