मुलायम सिंह ने खुले मंच पर मुख्तार अंसारी की तारीफों के पुल बांधे

अंसारी बंधुओं का मुलायम सिंह यादव ने खुले मंच पर किया स्वागत बोले लोगों की के विरोध के बावजूद हमने दोनों का पार्टी में स्वागत किया है।

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के भीतर कलह की जड़े उस वक्त शुरु हुई थी जब पार्टी के भीतर कौमी एकता दल के विलय की बात शुरु हुई थी। एक तरफ जहां शिवपाल यादव ने कौमी एकता दल के सपा में विलय का ऐलान किया था तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने खुले मंच पर इस फैसले का विरोध किया था।

mulayam

यूपी चुनाव में नोटबंदी का फायदा लेने के इरादे से उतरेगी भाजपा

अखिलेश ने खुलकर किया था अंसारी का विरोध
अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि मैं इस विलय के खिलाफ हूं और मैंने अपना मत पार्टी में जाहिर कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके जिस तरह से एक बार फिर से कौमी एकता दल का विलय हुआ और आज गाजीपुर की रैली में सपा सुप्रीमों ने खुले मंच पर कौमी एकता दल के नेता अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी का समर्थन किया उसने पार्टी के भीतर के मतभेद को एक बार फिर से सार्वजनिक मंच पर लाकर रख दिया है।

मुलायम ने पार्टी में आने के लिए कहा शुक्रिया

गाजीपुर की रैली में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अफजाल अंसारी और दोनों भाइयों का हम धन्यवाद देते हैं, सबकी इच्छा के विरुद्ध शिवपाल ने उन्हें पार्टी में साथ लाने का काम किया। पार्टी के कुछ लोगों ने खुलकर विरोध किया लेकिन मैंने खुलकर दोनों का साथ दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि पूर्वांचल के लोग इस फैसले से हमारा साथ दिया है।

पूर्वांचल के वोटों के लिए अंसारी का थामा हाथ

जिस तरह से पूर्वांचल में मुस्लिम वोटों के बिखराव को रोकने के लिए कौमी एकता दल को सपा में शामिल किया गया, उसे देखते हुए साफ कहा जा सकता है कि मुलायम सिंह वोटों के बिखराव का कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।

मुलायम ने गाजीपुर की रैली में यह ककहकर कि अंसारी भाइयों के साथ आने से समाजवादी पार्टी पूर्वांचल में भारी वोटों से जीतेगी साफ कर दिया है कि इस विलय के पीछे की मंशा मुस्लिम वोटों को एक करना है। मुलायम ने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि मतभेद भुलाकर सपा की चौथी बार सरकार बनाने में अपना योगदान दीजिए।

अब क्या होगा अखिलेश का रुख

बहरहाल यहां देखने वाली बात यह होगी कि जब खुद मुलायम सिंह यादव ने सार्वजनिक मंच पर अंसारी बंधुओं की तारीफ की है और उनका खुले मंच से स्वागत किया है, उसके बाद अखिलेश यादव क्या रुख अख्तियार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+