बेनी की बदजुबानी, कहा मोदी और मुलायम हैं एक

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से उनकी उस टिप्पणी के लिए माफी की मांग की, जिसमें उन्होंने कहा था कि शामली और मुजफ्फरनगर के राहत शिविरों में रह रहे लोग षड्यंत्रकर्ता हैं। बेनी प्रसाद वर्मा ने मुलायम की तुलना तानाशाह बेनितो मुसोलिनी से की। उन्होंने मुलायम की तुलाना भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी से की। उन्होंने कहा कि मोदी हिटलर है और मुलायम तानाशाह।
उन्होंने मुलायम को एक गुंडा करार देते हुए आरोप लगाया और कहा कि उत्तर प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है गुंडागर्दी और क्राइम बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुलायम को दंगा पीड़ितों पर अपने बयान के लिए शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा में मुस्लिमों के समर्थन से बनी है। उन्हें शिविरों में रह रहे मुस्लिमों से माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications