मुख्तार के फेक एनकाउंटर की आशंका, पत्नी ने खटखटाया SC का दरवाजा
लखनऊ। बसपा विधायक माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने फेक एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अफशां ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल ट्रांसफर करने के दौरान और कोर्ट में पेशी दौरान सुरक्षा दी जाए।

Recommended Video
बता दें, मुख्तार अंसारी को लेने पंजाब पहुंची यूपी पुलिस रोपड़ के पुलिस लाइन में पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस के बीच मुख्तार की सुरक्षा और रूट को लेकर चर्चा चल रही है। जेल मैन्युअल के हिसाब से सुबह 6 से 12 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किसी भी कैदी को जेल से रिहा या किसी अन्य राज्य की पुलिस को सौंपा जाता है। मामले में दोनों राज्यों की सरकार नजर बनाए हुए है।
मुख्तार को लाने के रूट पर एसटीएफ तैनात
यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी को लाने के रूट पर यूपी एसटीएफ की भी तैनाती कर दी है। एसटीएफ को मुख्तार के काफिले की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसटीएफ की एक टीम इस समय नई दिल्ली में डेरा भी डाल दिया है।
मुख्तार की पत्नी ने जताई फेक एनकाउंटर की आशंका
उधर, मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने फेक एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अफशां ने अपनी याचिका में मुख्तार की जान को खतरा बताया है। याचिका में ये भी मांग की गई है कि मामले में फेयर ट्रायल हो और मुख्तार का एनकाउंटर ना किया जाए। याचिका में कहा गया है कि माफिया डॉन ब्रजेश सिंह सरकार का हिस्सा है और बेहद प्रभावशाली है, मुख्तार अंसारी को राज्य के समर्थन से मारने की साजिश कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications