Amanmani Tripathi की बढ़ीं मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Amanmani Tripathi Latest News, लखनऊ। निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी (Amanmani Tripathi) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अपहरण के मामले में गैरहाजिर रहने पर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने ये वारंट जारी किया है। बता दें कि अमनमणि त्रिपाठी, महाराजगंज के नौतनवा से निर्दलीय विधायक है और पूर्व मंत्री व हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र हैं।

MP-MLA special court issued arrest warrant against Independent MLA Amanmani Tripathi

दरअसल, छह अगस्त, 2014 को गोरखपुर के ठेकेदार ऋषि कुमार पाण्डेय ने गौतमपल्ली थाने में एफआईआर कराई थी कि अमनमणि ने अपने साथियों के साथ उसे गाड़ी से अगवा कर लिया था। फिर रास्ते में पिटाई की और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने 28 जुलाई, 2017 को अमनमणि व अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। सरकारी वकील मुनेश यादव के मुताबिक अदालत में इस मामले की सुनवाई अंतिम दौर में है।

गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के समय अभियुक्त संदीप त्रिपाठी और रवि शुक्ला हाजिर थे लेकिन अमनमणि उपस्थित नहीं हुए। उनकी तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई थी। इसमें अमनमणि ने खुद को बीमार बताया था। पर, यह साफ नहीं किया था कि वे दिल्ली के किस अस्पताल में भर्ती है और उन्हें क्या बीमारी है। फिलहाल, विशेष जज पवन कुमार राय ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तारीख तय की है।

पत्नी की हत्या का भी है आरोप
बता दें, अमनमणि त्रिपाठी पर पहली पत्नी की हत्या का आरोप है। अमनमणि ने 2013 में सारा सिंह से शादी की थी। 2015 में संदिग्ध परिस्थितियों में सारा की मौत हो गई थी। इसके बाद साल 2020 में अमनमणि ने दूसरी शादी कर ली थी।

लगातार बने रहते हैं सुर्खियों में
वैसे अमनमणि कई बार सुर्खियों में आते रहे हैं। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान वह उत्तराखंड में अपने साथियों के साथ गिरफ्तार किए गए थे। अमनमणि 11 लोगों के साथ बदरीनाथ जा रहे थे, उसी दौरान उन्हें उत्तराखंड के चमोली में पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को जो पास दिखाया वह हैरान कर देने वाला था। उन्हें तीन राज्यों में जाने की अनुमति दी गई थी। पास में तीन कारों के नंबर और 11 लोगों को यात्रा की अनुमति थी। हालांकि, यूपी सरकार की तरफ से इस तरह की कोई भी अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+