यूपी का एक ऐसा गांव जहां बिजली नहीं आने की वजह से लड़कों की नहीं हो रही शादी
लखनऊ। सोशल मीडिया पर आप अक्सर ऐसे पोस्ट और खबरें पढ़ते होंगे जिसमें आधुनिक भारत की तस्वीर दिखायी जाती है। लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव भी है जहां आज भी बिजली नहीं आती है और इसका खामियाजा इस गांव के लड़कों को भुगतना पड़ रहा है।
अगर बेटा-बेटी की जल्दी शादी चाहते हैं तो अपनाइये ये टोटके
उत्तर प्रदेश के बिधनू ब्लॉक के कल्याणीपुरवा गांव में बिजली नहीं आने की वजह से यहां के लड़को की शादी नहीं हो पा रही है। यहां के लोग आये दिन बिजली के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जिसके चलते इस गांव के बच्चे ना तो पढ़ाई कर पाते हैं और ना ही कोई और काम इस गांव में हो पाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से इस बाबत शिकायत की लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव में लोग अपना फोन ट्रैक्टर की बैटरी से जार्ज करते हैं। यही नहीं गांव में बिजली नहीं आने के चलते यहां के लड़कों से लड़कियां विवाह करने से इनकार कर देती हैं।













Click it and Unblock the Notifications