मेदांता हॉस्पिटल ने जारी किया आजम खान का हेल्थ बुलेटिन, बताया कैसी है तबीयत
लखनऊ, मई 29: रामपुर से सांसद व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की स्थिति अभी चिंताजनक बनी हुई है। शनिवार 29 मई को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल ने आजम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि आजम खान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया हैं। अस्पताल प्रशासन की मानें तो यहां उन्हें 5 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू वार्ड में रखा गया है। अगर ऑक्सीजन की और जरूरत पड़ती है तो, इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
Recommended Video

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आजम खान के फेफड़ों में फाइब्रोसिस नामक रोग की शिकायत पिछले दिनों मिली थी। साथ ही लंग्स में कैविटी भी पाई गई थी, जिसके चलते सपा नेता की बॉडी में ऑक्सीजन सपोर्ट को 2 लीटर से बढ़ाकर 5 लीटर किया गया था। लेकिन तबीयत क्रिटिकल होने के चलते उन्हें एक बार फिर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, ताकि और अच्छे से उनका इलाज किया जा सके। तो वहीं, सांसद आजम खान के पुत्र मो. अब्दुल्लाह आजम खान की स्थिति स्थिर है।
आपको बता दें कि सीतापुर जेल में बंद सांसद आजम खान पिछले महीने के अंत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्ला खान भी संक्रमित हुए। शुरु में तो दोनों ने लखनऊ इलाज करवाने से मना कर दिया था, लेकिन 9 मई को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मालूम हो कि आजम खान फरवरी 2020 से ही सीतापुर जेल में बंद है। उन पर रामपुर में अवैध जमीन कब्जाने और फर्जी प्रमाणपत्र बनाने जैसे कई आरोप लगे हैं। उनकी पत्नी डॉ तंजीम फातिमा भी जेल में बंद थीं, लेकिन कुछ समय पहले ही उन्हें जमानत मिल गई थी और वो अब जेल से बाहर हैं। लेकिन, आजम खान और अब्दुल्ला आजम का इंतजार लम्बा होता जा रहा है। आजम के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है, जबकि अब्दुल्ला के ऊपर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications