संसद में जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण, ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा है: मायावती
लखनऊ, 12 अगस्त: संसद का मॉनसून सत्र पूरी तरह से हंगामे की भेंट चढ़ गया। संसद और इसके उच्च सदन राज्यसभा में बीते दिनों सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध को लेकर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बयान सामने आया है। मायावती ने लोकसभा और राज्यसभा में हुए हंगामे और फाइल फेंकने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अब जो हो रहा है, वो दृश्य उन्होंने कभी नहीं देखा।

मायावती ने कहा- जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण
Recommended Video
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट में लिखा, ''देश की संसद व इसके उच्च सदन राज्यसभा में गत दिनों सत्ता व विपक्ष के बीच गतिरोध में जो कुछ हुआ वह अति दुर्भाग्यपूर्ण। मैंने अपने लम्बे संसदीय जीवन में बहुत बार सत्ता व विपक्ष के बीच तीखी तकरार, तनाव व तीव्र विरोध आदि देखे हैं किन्तु संसद में अब जैसा दृश्य कभी नहीं देखा है।''
हंगामे की भेंट चढ़ गया संसद का मॉनसून सत्र
बता दें, पेगासस जासूसी मामले को लेकर लोकसभा, राज्यसभा में मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा हुआ। मंगलवार को विपक्ष द्वारा राज्यसभा में जमकर हंगामा किया गया था। कई नेता टेबल पर चढ़कर पर्चे उड़ा रहे थे। बुधवार को राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने सदन में इसकी निंदा की थी। इसके बाद ही विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि मार्शल द्वारा सांसदों के साथ बदतमीजी की गई। हंगामे की वजह से पूरा सत्र बिना किसी बड़ी चर्चा के खत्म हो गया।
राहुल गांधी ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप
अब विपक्षी पार्टियां इस मामले पर सड़क पर उतर आई हैं। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष की करीब 15 पार्टियों ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला। राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू से मुलाकात करने के बाद विपक्षी नेताओं ने कहा कि हमने बीते दिन जो सदन में हुआ, उसको लेकर शिकायत की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के 60 फीसदी लोगों की आवाज दबाई जा रही है, राज्यसभा में सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। हमने सरकार से पेगासस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही, हमने किसानों, महंगाई का मुद्दा उठाया।












Click it and Unblock the Notifications