'कांग्रेस देश से माफी मांगे, और...' मायावती ने कहा- राष्ट्रपति को 'राष्ट्रपत्नी' कहना बेहद शर्मनाक

लखनऊ, 28 जुलाई: महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बुरी तरह घिर गए हैं। भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया और कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है। मायावती ने भी इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की है।

mayawati said congress should apologize for adhir ranjan comment on president droupadi murmu

'कांग्रेस पार्टी अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे'

बसपा प्रमुख मायावती ने इस मुद्दे पर गुरुवार को ट्वीट किया, ''भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन बहुत लोगों को पसंद नहीं। इसी क्रम में लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, शर्मनाक व अति-निन्दनीय। अर्थात इनके द्वारा माननीया राष्ट्रपति जी को टीवी पर 'राष्ट्रपत्नी' कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी आज बाधित हुई है। उचित होगा कि कांग्रेस पार्टी भी इसके लिए देश से माफी मांगे तथा अपनी जातिवादी मानसिकता का परित्याग करे।''

सत्ताधारी पार्टी राई का पहाड़ बना रही है: अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। सांसद अधीर चौधरी की 'राष्ट्पत्नी' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग को लेकर लोकसभा में भाजपा सांसदों ने हंगामा किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अपनी टिप्पणी को लेकर मीडिया को जवाब देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+