मायावती ने कहा- सपा-भाजपा की कार्यशैली में कोई अंतर नहीं, कांग्रेस के राज में तो FIR भी नहीं दर्ज होती थी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती ने एक बार फिर यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है। मायावती ने यूपी सरकार से प्रदेश में हो रही घटनाओं पर ध्‍यान देने की बात कहते हुए कहा कि इन जघन्य घटनाओं से स्पष्ट तौर पर जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में तो एफआईआर तक भी नहीं दर्ज की जाती थी। बता दें, मायावती सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सक्रिय हैं और ट्वीट के जरिए लगातार अपनी बात कह रही हैं।

mayawati hits out at yogi govt over law and order situation in uttar pradesh

सपा व भाजपा की कार्यशैली में कोई खास अंतर नहीं

मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, "यूपी में सभी वर्गों/धर्मों व खासकर दलितों के साथ आएदिन द्वेष, उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या आदि की मानवता को शर्मसार करने वाली घटनायें साबित करती हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति अति-दयनीय। इन घटनाओं के प्रति सरकारी लीपापोती से हालात में और बिगाड़। सरकार ध्यान दे।" अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, "जबकि इन जघन्य घटनाओं से स्पष्ट तौर पर जनता को सपा व भाजपा सरकार की कार्यशैली में कोई खास अन्तर देखने को नहीं मिल रहा है तथा कांग्रेस पार्टी के राज में तो यहाँ पीड़ितों की एफआइआर तक भी नहीं दर्ज की जाती थी। साथ ही उस दौरान मीडिया भी आज की तरह उतना सक्रिय नहीं था।"

यूपी में हुई ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल

बता दें, बीते कई दिनों से उत्‍तर प्रदेश में अपराधिक घटनाओं में जबरदस्‍त बढ़ोतरी हुई है। लखीमपुर खीरी में बच्‍ची के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्‍या कर दी गई थी। इसके बाद गोरखपुर और सीतापुर में गैंगरेप की घटनाएं सामने आईं। आजमगढ़ में हत्‍या और अलीगढ़ में भाजपा विधायक के साथ थाने में मारपीट की घटनाओं ने यूपी में कानून व्‍यवस्‍था की पोल खोलकर रख दी है। इससे पहले भी मायावती ने कानून व्‍यवस्‍था को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साध चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+