यूपी की कानून व्यवस्था के लिए मायावती ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनावों में यहां की कानून व्यवस्था बड़ा चुनावी मुद्दा बनती नजर आ रही है। पहले भाजपा और अब मायावती सपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर जबरदस्त हमला बोल रही है। मायावती ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

सपा ने पूछा भाजपा के 71 सांसदों ने यूपी के लिये क्या किया?

 Mayawati hits on BJP for law and order failure in Uttar Pradesh

उन्होंने कहा कि यूपी में कई बार राष्ट्रपति शासन की मांग की गयी लेकिन केंद्र ने इसपर ध्यान नहीं दिया लिहाजा भाजपा भी यूपी की लचर कानून व्वस्था के लिए जिम्मेदार है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि जिस तरह से वह यूपी में जंगलराज की बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था क्या ओबामा संभालेंगे उसपर प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। ऐसे बेतुके बयानों पर पीएम को बोलना चाहिए।

अखिलेश सरकार के खिलाफ केंद्र निभाये अपनी जिम्मेदारी- मायावती

भाजपा पर राजनीति का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि वह घिनौनी राजनीति कर रही है और यूपी में खराब कानून व्यवस्था के बाद भी यहां राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया। ऐसे में भाजपा का दोहरा रवैया सामने आ गया है। वहीं जिस तरह से एक के बाद एक बड़े नेता बसपा का दामन छोड़ रहे हैं उसपर मायावती ने कहा कि आया राम गया राम से उनकी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार काफी मजबूत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+