वोटिंग के बाद माया का हमला, कहा रामदेव पर राहुल-सोनिया क्यों हैं चुप

mayawati
लखनऊ। योग गुरु रामदेव को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हनीमून वाला हमला करना महंगा पड़ता जा रहा है। राहुल और दलितों पर दिए आपत्तिजनक बयान पर ना केवल कांग्रेस ने उनपर हमला बोला है बल्कि बसपा ने भी उनपर अटैक किया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की है। मायावती ने पूछा कि आखिर इस मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया क्यों चुप हैं।

लखनऊ में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मायावती के निशने मोदी , कांग्रेस और बाबा रामदेव थे। मोदी पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि मोदी और बीजेपी की लहर मीडिया, पोल सर्वे और एस्ट्रोलोजर्स के बीच में ही है, लेकिन जमीन स्तर पर इसकी कोई लहर नहीं है। मायावती ने बीजेपी के हार का ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी को मोदी लहर भी नहीं बचा पाएगी।

यह लहर केवल मीडिया में ही दिखाई दे रही है। वहीं रामदेव द्वारा दलितों पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मायावती ने मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि रामदेव के कमेंट पर मोदी चुप क्यों है। मायावती ने वोटरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि अंबेडकर ने वोट का अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया। इसके बाद ही कमजोर, दलित वर्ग को वोट करने का अधिकार मिला। इसलिए सभी दलितों को अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+