अखिलेश सरकार के खिलाफ केंद्र निभाये अपनी जिम्मेदारी- मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस करके सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। एक तरफ जहां उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए सपा को घेरा तो भाजपा पर अपने वादों को नहीं पूरा करने का आरोप लगाया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनता के रक्षक पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है।

मोदी के मंत्री बोले स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा में आयेंगे

Mayawati appeals Central government to take action against Uttar Pradesh government

ऐसे में यहां की आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। कई पुलिसकर्मियों को दबंगों ने मौत के घाट उतार दिया है। ऐसी परिस्थितियों में राज्यपाल और केंद्र सरकार को अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपना फर्ज अदा करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो केंद्र सरकार और सपा को जनता माफ नहीं करने वाली है।

सपा के गुंडों के लिए यूपी की जेलों में जगह नहीं

सपा को तत्काल अपराधिक छवि वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। सपा के गुंडों, माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसते हुए उनको सही जगह पर भेजना चाहिए। लेकिन इन सब मामलों में सपा सरकार ऐसा नहीं कर सकती है। सपा सरकार अगर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करे तो प्रदेश की जेलों में जगह नहीं बचेगी और सपा पार्टी ही खत्म हो जाएगी। मायावती ने कहा कि यूपी और देश की जनता इस तथ्य से वाकिफ है कि सपा में किस तरह के तत्व हैं।

चुनावी मौसम में अखिलेश के जवाब और विपक्ष पर प्रहार

मुख्तार अंसरी प्रकरण को बताया नाटक

हाल ही में भले ही सपा ने मुख्तार अंसारी के विलय को जरूर रद्द कर दिया है, लेकिन इन लोगों ने मुख्तार अंसारी का इस्तेमाल राज्यसभा चुनाव में इस्तेमाल किया है। ऐसे में सपा आने वाले चुनाव में इन लोगों के खिलाफ कमजोर उम्मीदवार उतार कर उनका कर्ज उतारेगी।

मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता को सपा के नाटक से प्रभावित नहीं होने चाहिए। प्रदेश की जनता ने पिछले सालों में जो कष्ट सहे हैं वह उसे भूलेगी नहीं। प्रदेश में सपा और भाजपा की मिलीभगत की वजह से सांप्रदायिक माहौल खराब होता है। डीपी यादव की तरह ही हाल ही में सपा में मुख्तार अंसारी की पार्टी को सपा में शामिल करने के लिए नाटक किये गये हैं। इससे जनता को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस नाटक से अखिलेश यादव की छवि पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा।

भाजपा बताये क्या विकास किया प्रदेश में

यूपी में चुनाव करीब आने की वजह से अमित शाह और नरेंद्र मोदी प्रदेश के विकास और गरीबी को दूर करने की बात करते हैं। लेकिन मैं याद दिलाना चाहती हूं कि जब प्रदेश में भाजपा का छह वर्षों से अधिक का शासन काल था तो उस दौरान भाजपा ने यूपी का कितना विकास किया और कितनी गरीबी दूर की यह सबको पता है और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।

कब आयेंगे खाते में पैसे

मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि भाजपा ने कितना विकास किया। मायावती ने कालाधन के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि लोगों के खाते में कब 20 से 25 लख रुपए आयेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की दो वर्ष से अधिक की सरकार है, लेकिन लोगों को अभी तक कालाधन का एक भी रुपया क्यों नहीं मिल पाया है।

कैसें संभालेंगे कानून व्यवस्था

मायावती ने कहा कि जब दिल्ली में इतनी कब आबादी के बावजूद जब भाजपा वहां की कानून व्यवस्था नहीं सुधार पायी तो अगर यूपी में सरकार में आती है तो वह यूपी की कानून व्यवस्था को कैसे संभालेगी।

बसपा के टिकटों के लिए दूसरी पार्टियों में भगदड़

बीएसपी का टिकट लेने के लिए दूसरी पार्टी में भगदड़ मची है। इसका उदाहरण विधान परिषद और राज्यसभा के चुनाव के दौरान देखने को मिला। लोग हमारी पार्टी के विधायकों को तोड़ने के लिए झूठी खबरें फैला रहे हैं।

भाजपा-सपा कराना चाहती है दंगे

मुजफ्फरनगर में सपा और भाजपा मिलकर सांप्रदायिक दंगे भड़काना चाहती है। जिसके जरिए वह आगामी चुनावों में लाभ उठा सके। दोनों ही पार्टियां हर मोर्चे पर फेल हो चुकी हैं। इस बार यूपी की जनता इस तरह के हथकंडों को कामयाब नहीं होने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+