न्यूड होकर लड़कियों को वीडियो कॉल करता था शख्स, फिर करता था ये ​​घिनौना काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो न्यूड होकर लड़कियों को वीडियो कॉल करता था। इस युवक के खिलाफ वीमेन पॉवर लाइन 1090 में एक दो नहीं बल्कि 71 शिकायतें दर्ज हैं। दर्जनों शिकायतों के बाद भी युवक अपनी करतूतों से बाज नहीं आया तो ठाकुरगंज पुलिस ने युवक को आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

2017 से अब तक 71 ​शिकायतें दर्ज

2017 से अब तक 71 ​शिकायतें दर्ज

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, एडीजी नीरा रावत ने बताया कि वीमेन पॉवर लाइन के एडीजी के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद ही उन्होंने यहां लिखी शिकायतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें पता चला कि 2017 से अब तक ठाकुरगंज के लक्ष्मीकांत के खिलाफ फोन और सोशल मीडिया पर युवतियों से छेड़छाड़ की 71 शिकायतें दर्ज थीं। इस बारे में उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से बातचीत की, जिसके बाद लक्ष्मीकांत को ठाकुरगंज पुलिस ने आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और धमकाने की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

निर्वस्त्र होकर लड़कियों को करता था वीडियो कॉल, फिर...

निर्वस्त्र होकर लड़कियों को करता था वीडियो कॉल, फिर...

एडीजी नीरा रावत ने बताया, ''28 वर्षीय लक्ष्मीकांत पेशे से निजी ड्राइवर है। वह आदतन अपराधी है। लक्ष्मीकांत अलग-अलग जगहों से महिलाओं, युवतियों के नंबर प्राप्त करने के बाद अश्लील मैसेज, फोन कॉल, वीडियो कॉल आदि करके महिलाओं को परेशान करता था। वीमेन पावर लाइन की ओर से कई बार लक्ष्मीकांत को चेतावनी भी दी गई, लेकिन वह सुधरने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीकांत निर्वस्त्र होकर महिलाओं को वीडियो कॉल करता था। विरोध करने पर प्रिंट शॉट लेकर महिलाओं को धमकाता भी था। इसके बाद अब आपराधिक मामला दर्ज करवा कर उसको गिरफ्तार किया गया है।''

एडीजी ने महिलाओं से की ये अपील

एडीजी ने महिलाओं से की ये अपील

एडीजी नीरा रावत ने बताया कि महिला अपराधों के खिलाफ 24 घंटे वीमेन पॉवर लाइन का हेल्पलाइन नंबर 1090 काम कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि अपने खिलाफ हो रहे अपराधों के खिलाफ बेझिझक शिकायत दर्ज कराएं। एडीजी ने कहा कि महिलाओं को परेशान करने वालों को समझाने, चेतावनी देने, सुधरने का मौका देने के बाद हम एफआईआर दर्ज करवाने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+