मामूली विवाद में पत्नी को उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन
आजमगढ़। संपत्ति के विवाद में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं हत्या के बाद युवक खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया है।

यूपी के गाजीपुर के गांव मोहनपुरवा में रामअवध नाम के व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं हत्या के बाद युवक खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने गुनाह को कबूल किया।
दरअसल जमीन विवाद को लेकर रामअवध और उसकी पत्नी के बीच अक्सर बहस हुआ करती थी। लेकिन आज सुबह दोनों के बीच नोंकझोंक काफी बढ़ गयी।
विवाद में रामअवध ने गुस्से में अपना आपा खो दिया और उसने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की मौके पर ही हत्या कर दी।
पत्नी की हत्या के बाद युवक खुद कुल्हाड़ी लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सबके सामने अपने गुनाह को कबूल किया।












Click it and Unblock the Notifications