26 जनवरी से लखनऊ में दो और जगहों पर मिलेगा फ्री WI-FI
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को देश के अन्य आईटी कैपिटल की तर्ज पर विकसित करने के लिए अखिलेश सरकार एक के बाद एक बेहतर कदम उठा रही है। यूपी के 11 लाख शोहदों को पुलिस कहेगी हैप्पी वेलेंटाइन डे
राजधानी लखनऊ को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए पहले ही हजरतगंज इलाके को वाई-फाई कर दिया गया है। लेकिन अब गंज के बाद कैसरबाग और चारबाग रेलवे स्टेशन भी जल्द वाई फाई होने जा रहा है।
50 साल दुल्हे ने 20 साल पुरानी फोटो दिखाकर रचाया विवाह
कैसरबाग और चारबाग बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम प्रबंधन जल्द ही दोनों जगह को वाई करने जा रहा है। इसके लिए रिलायंस कंपनी से करार के बाई लेटर ऑफ इंडेंट जारी किये जाने का फैसला लिया है।
शुरुआती चरण में यात्रियों को 25 मिनट फ्री इंटरनेट की सुविधा मुहैया करायी जाएगी जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है। चारबाग में तकरीबन 1200 और कैसरबाग में 550 यात्रियों को इस सुविधा का लाभ होगा।
रिलायंस दोनों ही जगहों पर 4जी वाई-फाई सुविधा मुहैया करायेगा। इसके लिए बस अड्डों पर राउटर भी लगाये जायेंगे जोकि 80 से 100 फीट तक की दूरी तक कनेक्टिविटी देंगे।
परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो यह सुविधा 26 जनवरी से शुरु होगी। हालांकि 25 मिनट के बाद इंटरनेट सुविधा का शुल्क क्या होगा यह अभी तय नहीं किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications