लखनऊः सड़क किनारे सो रहे लोगों पर चढ़ी बेकाबू बस, दो मासूमों की मौत
लखनऊ। लखनऊ के थाना जानकीपुरम में दिल्ली फैज़ाबाद रिंग रोड स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है, जहां फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर दिल्ली से आ रही अनियंत्रित बस चढ़ गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फुटपाथ पर कुल 7 लोग सो रहे थे, जिनमें 2 की मौके पर मौत हो गई व 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में सभी घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया । थाना जानकीपुरम स्थित इंजीनियर कॉलेज चौराहे पर दिल्ली से फैजाबाद जा रही बस नंबर यूपी43 टी8151 टेम्पो को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गई और रोड के किनारे फुटपाथ पर सो रहे लोगों के ऊपर चढ़ गई।
बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास में लगे बिजली के पोल तोड़ते हुए आगे निकल गई। फुटपाथ पर सो रहे 7 लोग बस के नीचे आ गये। हादसे में 6 साल की पूजा और 10 साल की खुशबू की मौत हो गई। बाकी 5 घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है बस में कुल 60 से 70 यात्री सवार थे, जिसमें किसी को भी कोई हताहत नहीं हुआ है ।
यह भी पढ़ेंः बरेली सड़क हादसाः बेकाबू ट्रक ने पहले पति-पत्नी को रौंदा, फिर वैन में मारी टक्कर, कुल 9 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications