लखनऊ: पीआरडी जवानों ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
id="toptextpromo">
Lucknow
News,
लखनऊ।
उत्तर
प्रदेश
की
राजधानी
लखनऊ
में
बुधवार
को
हजारों
की
संख्या
में
पीआरडी
जवान
विधानसभा
के
पास
स्थित
गांधी
प्रतिमा
में
एकत्र
हुए
हैं
और
अपनी
मांगों
को
लेकर
धरने
पर
बैठ
गए।
बता
दें
कि
पीआरडी
जवानों
की
सरकार
से
मांग
है
कि
उन्हें
भी
होमगार्ड
की
तरह
ही
नियमत
किया
जाए
और
समान
सुविधाएं
भी
दी
जाए।
इस
दौरान
प्रदर्शनकारियों
और
पुलिस
के
बीच
झड़प
भी
हुई।
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

होमगार्ड की तरह मांग रहे सुविधा
बुधवार को सैकड़ो की तादात में पीआरडी जवान गांधी प्रतिमा पर एकत्र हो गए। इस दौरान पीआरडी जवानों ने कहा कि भाजपा सरकार वर्दी-वर्दी में क्यों फर्क कर रही है। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को भी होमगार्ड की तरह नियमित किया जाए। साथ ही उनको सामान सुविधाएं दी जाए।

धरने पर बैठी खाकी
इसके साथ ही पीआरडी जवानों को 60 साल सेवा देने के बाद एकमुश्त पेंशन की व्यवस्था की भी जाए। बता दें कि राजधानी लखनऊ में खाकी धरने पर बैठ गयी और चिल्ला-चिल्ला कर अपना हक मांग रही है। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर हजारों की संख्या में पीआरडी जवान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम आवास जाने की कोशिश
प्रदर्शन के दौरान पीआरडी जवान मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़ गये जिसे किसी तरह पुलिस रोकने की कोशिश कर रही। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications